राज्य में भ्रष्टाचारों का होगा सफाया : त्रिवेन्द्र रावत

भ्रष्टाचारहल्द्वानी। राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने के प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सख्त होते नजर आए और कहा राज्य में किसी तरह की भ्रष्टाचारी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायगा उसके खिलाफ कानून सख्ती से पेश आएगी। सख्ती बरतने की वजह समाज कल्याण विभाग में हुआ घोटाला है। जिसकी जांच के साथ ही सरकारा ने इस तरह के हो रहे घोटालों पर पकड़ बनाने के लिए प्रयासों को शुरू कर दिया है।

शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ करेंगे दिवाली धमाका

तिकोनिया चौराहे पर पंडित दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ व समाज कल्याण विभाग में हुई आपाद के बाद विकास कार्यों में अनियमितता को सरकार ने बड़ी गहराई से लिया है।

जिसके तहत समाज कल्याण विभाग में अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। मामलों की जांच पूर्ति होने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एनएच घोटाले के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जांचों में फूर्ती लाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ रही भ्रष्टाचारी पर पकड़ मजबूत की जाएगी। भ्रष्टाचार के दोषी अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।अब भ्रष्टाचार की राज्य में कोई जगह नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में प्राथमिकता से विकास कार्य कर रही है। जल्द ही जिसका फायदा हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इससे पहले सीएम ने राजपुरा में एपीजे अब्दुल कलाम रैन बसेरा समेत कई योजनाओं का लोकार्पण किया। राजपुरा से तिकोनिया चौराहे आते वक्त सीएम का वाहन जाम में फंस गया। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए। पांच मिनट तक सीएम का काफिला राजपुरा क्रासिंग में फंसा रहा।

किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह ने लगाई सरकार से सुरक्षा की गुहार

LIVE TV