‘साइबर सिक्योरिटी’ में इस युवा ने लहराया परचम, फ़ोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ में शामिल हुआ नाम

नई दिल्ली। आमतौर पर 25 साल की उम्र में युवा जहां पढ़ाई कर आगे नौकरी की तलाश में जुटे होते हैं। वहीं लीक से हटकर आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने स्कूल के दौरान ही पढ़ाई छोड़ दी। और आज दुनिया का जाना माना नाम बन चुका है।

त्रिशनीत अरोड़ा

दरअसल, हम बात कर रहें हैं चंडीगढ़ के त्रिशनीत अरोड़ा की जिसने साइबर सिक्योरिटी की दुनिया में अपना सिक्का जमाया है। त्रिशनीत ने पढ़ाई किए बगैर ही इथिकल हैकिंग में खुद को कामयाब बना लिया है। हाल ही में त्रिशनीत अरोड़ा को प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने एशिया की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में शामिल किया है।

25 साल के त्रिशनीत अरोड़ा खुद की साइबर सिक्योरिटी फर्म टीएसी के सीईओ हैं। चुनाव आयोग, सीबीआई, पंजाब पुलिस, गुजरात पुलिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पेमेंट गेटवेज का सिक्योरिटी एसेसमेंट त्रिशनीत के पास है।

यह भी पढ़ें:- क्या राज्यमंत्री पद की चाहत नहीं रखते भय्यू महाराज, मंद मुस्कान के साथ दे गए बड़ा संकेत?

बता दें लुधियाना के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में पले-बढ़े त्रिशनीत को बचपन से ही पढ़ाई में कम और कंप्यूटर में ज्यादा दिलचस्पी थी। कंप्यूटर में अपनी रुचि को बरकरार रखते हुए रेग्युलर पढ़ाई छोड़कर 12वीं तक कॉरस्पॉन्डेंस से पढ़ाई करने का फैसला किया।

फोर्ब्स की सूची में नाम आने पर खुशी जाहिर करते हुए त्रिशनीत ने इंटरव्यू में बताया कि अब उनके सामने रोज सिक्योरिटी को लेकर नई-नई चुनौतियां सामने आती हैं। त्रिशनीत का कहना है कि जैसे-जैसे कम्प्यूटर नेटवर्क बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसके हैक होने के खतरे भी बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- उल्टी बैठी शिवराज की गणित, संत ठुकरा सकते हैं राज्य मंत्री का दर्जा!

गौरतलब है कि त्रिशनीत का नाम 2000 प्रविष्टियों में से चुना गया है। उन्हें एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी कैटेगरी में “एशिया 30 अंडर 30” चुना गया है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, पी.वी सिंधु, स्मृति मंधाना का नाम पहले से ही शामिल है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV