
सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल तस्वीरों में यात्रा को लेकर विदेशों में पहाड़ों पर अद्भुत निर्माण शैली की मदद से तैयार किए गए ट्रांसपेरेंट ब्रिज, फ्लोटिंग ब्रिज आदि की तस्वीरें पर्यटकों को आकर्षित करती है| लेकिन कई लोग विदेशों में बने इन शानदार निर्माण को प्रत्यक्ष तौर पर नही देख पाते है| लेकिन अब भारत भी इस तरह के निर्माण कार्यों में पीछे नहीं रहा है| अब केरल के कोझिकोड में ऐसा ही नज़ारा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| यहां बेपोट के तट पर एक ऐसे पुल का निर्माण किया है, जो पानी में तैरता है| इस पुल पर पर्यटकों की भीड़ अक्सर बनी रहती है| यह पुल पानी के बहाव के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और पर्यटकों को लहरों का एहसास कराता है|

इस पुल का निर्माण केरल के कोझिकोड जिले में बेपोट तट पर समुद्र पर किया गया है| समुद्र के ऊपर बनने के कारण यह पुल हवा की लहरों के साथ हिलता है| जैसे- जैसे पानी की लहरें आगे बढ़ती हैं, तो ब्रिज हवा के साथ झूलता है| यह तैरता पुल लगभग 100 मीटर लंबा है| इस पुल पर आने के लिए यात्रियों को पहले लाइफ जैकेट पहननी पड़ती है| सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए बिना लाइफ जैकेट पहने हुए पुल जाने की अनुमति नही है| इस पुल पर एक बार में 500 लोग जा सकते है| लेकिन लाइफ जैकेट पहनकर केवल 50 लोगों को जाने की इज़ाज़त है|अगर आप केरल स्थित इस तैरते पुल पर जाना चाहते हैं, किसी भी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जा सकते हैं।
इस ब्रिज की खासियत की बात करें तो यह 100 मीटर लंब है, जो हाई डेंसिटी हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन ब्लॉक से तैयार किया गया है।समुद्र के बीच में बने इस पुल के लिए सात किलो वजन के 1300 एचडीपीई ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है। यह ब्रिक्स अन्दर से खोखली रहती है, जो पानी में आसानी से तैर सकती है, और जरूरत के मुताबिक इसे इधर उधर भी ले जाया जा सकता है|