Tokyo Olympics : हॉकी में भारत की दूसरी जीत, स्पेन को 3-0 से दी पटखनी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। भारत ने आज अपने तीसरे हॉकी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। मैच में भारत ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली।

टीम इंडिया के तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे स्पेन की एक भी न चली। भारत को जीत दिलाने में रूपिंदर पाल और सिमरनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। टीम इंडिया की ओर से रुपिंदर पाल ने 2 और सिमरनजीत ने एक गोल दागा।

ज्ञात हो कि पहले भारत को दूसरे हॉकी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने पहले हॉकी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी। मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था।

LIVE TV