Tokyo Olympics में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली, चानू बोलीं- वह पल मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद वेटलिफ्टर मीराबाई चानू दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने कहा, मेरे लिए ये बहुत ही चुनौतीपूर्ण था, मेरा और सर(कोच) का ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना था। रियो ओलंपिक में मेरा मेडल चूक गया था, उस के बाद हमने पूरी मेहनत की। रियो ओलंपिक से मैंने बहुत कुछ सीखा। हमने 5 साल त्याग करके टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए बहुत मेहनत की। हमारा सपना पूरा हुआ है।

बता दें कि खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया था। यह पदक भारत को 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया था। चानू ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

इसी के साथ ही चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बता दें कि मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था।

LIVE TV