आज का इतिहास: देश को मिला लोकविश्रुत रचनाकार

हिंदी गद्य के लोकविश्रुत रचनाकार वासुदेव शरण अग्रवाल जी का जन्म उत्तर प्रदेश  के मेरठ  में स्थित खेड़ा नामक ग्राम में 7 अगस्त,1904 ई. को हुआ था। माता का निवास लखनऊ में होने के कारण इनका बचपन यहीं व्यतीत हुआ। माता-पिता की छात्रा-छाया में रहकर अपनी शिक्षा भी अपने यहीं प्राप्त की लखनऊ विश्वविद्यालय से 1929 में एम•ए• करने के पश्चात् 1940 तकमथुरा पुरातत्व संग्रहालय  के अध्यक्ष रहे।

वासुदेवशरण अग्रवाल

1941 में पी-एच•डी• तथा 1946 में डी•लिट• की उपाधि प्राप्त की। 1946 से 1951 तक सेंट्रल एशियन एंटिक्विटीज म्यूजियम के सुपरिंटेंडेंट और भारतीय पुरातत्व विभाग  के अध्यक्ष रहे। सन् 1951 में  के काशी हिन्दू  विश्वविद्यालय  काॅलेज ऑफ इंडोलाॅजी (भारती महाविद्यालय) में प्रोफेसर का पद सुशोभित किया।

सन् 1952 में लखनऊ विश्वविद्यालय में राधा मुकुंद मुखर्जी व्याख्याननिधि की ओर से व्याख्याता नियुक्त हुए। व्याख्यानमाला ‘पाणिनी  पर आयोजित की गयी थी। इसके अतिरिक्त भारतीय मुद्रापरिषद् (नागपुर), भारतीय संग्रहालय परिषद् (पटना), ऑल इंडिया ओरिएंटल काँग्रेस, फाइन आर्ट सेक्शन (बंबई) आदि संस्थाओं के सभापति भी रहे।

आज का इतिहास 

7 अगस्त कि महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1947 – मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1960 – ईसवी को अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
 1966 – लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े।
1982 – ईसवी को अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
 1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
 1994 – इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु।
 1996 – अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले                जीवों के होने की संभावना का पता चला।
 1998 – केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की                  मृत्यु।
 1999 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
 2000 – रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार ।
 2003 – बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु हुई।

 

आज जन्में व्यक्ति 

1904 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म 7 अगस्त 1904 को हुआ था।
1925 – प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त 1925 को हुआ था।
1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन  का जन्म 7 अगस्त 1975 को हुआ था।
आज का महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर
कामिका एकादशी

 

 

 

LIVE TV