आज का इतिहास: महान वीरांगना और साहस की अद्भुत मिशाल रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर सन 1524 को महोबा में हुआ था। दुर्गावती के पिता महोबा के राजा थे। रानी दुर्गावती सुन्दर, सुशील, विनम्र, योग्य एवं साहसी लड़की थी। बचपन में ही उसे वीरतापूर्ण एवं साहस भरी कहानियां सुनना व पढ़ना अच्छा लगता था। पढाई के साथ – साथ दुर्गावती ने घोड़े पर चढ़ना, तीर तलवार चलाना, अच्छी तरह सीख लिया था।

आज का इतिहास: महान वीरांगना और साहस की अद्भुत मिशाल रानी दुर्गावती

शिकार खेलना उसका शौक था। वे अपने पिता के साथ शिकार खेलने जाया करती थी। पिता के साथ वे शासन का कार्य भी देखती थी।

विवाह योग्य अवस्था प्राप्त करने पर उनके पिता मालवा नरेश ने राजपूताने के राजकुमारों में से योग्य वर की तलाश की। परन्तु दुर्गावती गोडवाना के राजा दलपतिशाह की वीरता पर मुग्ध थी। दुर्गावती के पिता अपनी पुत्री का विवाह दलपति शाह से नहीं करना चाहते थे। अंत में दलपति शाह और महोबा के राजा का युद्ध हुआ। जिसमे दलपति शाह विजयी हुआ। इस प्रकार दुर्गावती और दलपति शाह का विवाह हुआ।

दुर्गावती अपने पति के साथ गढ़मंडल में सुखपूर्वक रहने लगी। इसी बीच दुर्गावती के पिता की मृत्यु हो गई और महोबा तथा कालिंजर पर मुग़ल सम्राट अकबर का अधिकार हो गया।

रानी दुर्गावती में अनेक गुण थे। वीर और साहसी होने के साथ ही वे त्याग और ममता की मूर्ति थी। राजघराने में रहते हुए भी उन्होंने बहुत सादा जीवन व्यतीत किया। राज्य के कार्य देखने के बाद वे अपना समय पूजा – पाठ और धार्मिक कार्यो में व्यतीत करती थी।

भारतीय नारी की वीरता तथा बलिदान की यह घटना अमर रहेगी।

 

आज का इतिहास 

5 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

बुल्गारिया ने 1915 को प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

फ्रांस में महिलाओं को 1944 में मताधिकार मिला।

पहले कान फिल्म समारोह का समापन 1946 को हुआ।

तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में 1948 को हुए भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।

जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ 1962 को रिलीज हुई।

ब्राजील की संविधान सभा ने 1988 में संविधान को मंजूरी दी।

मीरा साहिब बीवी 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।

तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को 1989 में मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को 1995 में वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

राजधानी कम्पाला से नील नदी को 1997 को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेसतथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।

भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला 1999 में किया।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल

यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ 2000 में विद्रोह।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने 2001 में सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने 2004 को विरोध किया।

खुशमिज़ाजी में 2005 को भारत चौथे नंबर पर।

नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए 2007 को चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।

केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण 2008 में शुरू किया।

इजराइल प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डेनियल शेचमैन को रसायन में स्फटिक (क्रिस्टल) में परमाणु संरचना की खोज के लिए 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 2011 में की गई।

भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ 2011 में जारी किया गया।

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2011 में निर्णय दिया कि सरकार या उसके विभागों द्वारा किसी विशेष उद्देश्य से अधिगृहीत की गई जमीन का उपयोग नहीं बदला जा सकता है। न ही इस जमीन को निजी प्रयोग के लिए किसी व्यक्ति को या व्यवसायिक कंपनियों को दिया जा सकता है।

एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से एसएमएस व ई-मेल करने में 2011 में सक्षम आईफोन 4एस जारी किया गया।

आज जन्मे व्यक्ति-

भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में हुआ।

सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्‍यां ल्‍यूमियरे का जन्म 1864 में हुआ।

समाज सुधारक तथा स्वतंत्रता सेनानी किशोरी लाल मशरूवाला का जन्म 1890 में हुआ

मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्‍म 1902 में हुआ था.

ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म 1902 में हुआ।

अर्जेंटीनाई रेस कार ड्राइवर जोसे फ्रोयलैन गोन्ज़ालेज़ का जन्म 1922में हुआ।

आॅस्टेलिया के आॅलराउंडर रिची बेनो का जन्म 1930 में हुआ।

भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का जन्म 1934 में हुआ।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

 

LIVE TV