आज का इतिहास: देश को मिला शानदार अभिनेता

rajendra kumarभारतीय फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म 20 जुलाई 1929  को सियालकोट (पंजाब) में हुआ था। इन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना कैरियर 1950 से शुरू किया| उसके बाद 40 साल तक लगातार करीब 80 फिल्मों में काम किया| 1960 की शुरूआत तक उनको सदी के सबसे अच्छे अभिनेताओं में एक माना जाने लगा था| राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को लेकर कई फिल्में बनायीं| 1969 में इनको सिनेमा जगत में इनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया| 70 साल की उम्र में 12 जुलाई 1999 को कैंसर की बीमारी से इनका निधन हो गया|

आज का इतिहास

20 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1296 – अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया|

1761 – माधव राव प्रथम पेशवा बने|

1997 – तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता

1903 – मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी|

1933 – लंदन में यहूदी भावना के विरोध में लगभग 5 लाख लोगों ने रैली निकाली|

1969 – इस दिन नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन चाँद पर पहुँचाने वाले पहले व्यक्ति बने|

2005 – कनाडा समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला विश्व का चौथा देश बना|

2016 – अधिवक्ता हाशिम अंसारी का निधन, जो बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की पैरवी कर रहे थे|

 

आज जन्में व्यक्ति-

356- महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ था|

1919 – सबसे पहले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म हुआ था|

1929 – मशहूर भारतीय अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ था|

1950 – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ था|

 

20 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव –

कोलंबिया का स्वतंत्रता दिवस, इस दिन कोलंबिया को स्पेन से आजादी मिली थी|

भारत में इस दिन क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है|

 

LIVE TV