आज का इतिहास: देश को मिली बेहतरीन अदाकारा

बॉलीवुड की प्रख्यात अदाकारा  श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को शिवाकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन था। श्रीदेवी की मातृभाषा तमिल है। श्रीदेवी के पिता एक वकील थे और मां गृहिणी थी। इनकी एक बहन और 2 सौतेले भाई भी थे।
देश को मिली बेहतरीन अदाकारा
उन्होंने 1967 में थिरुमुघम की फिल्म ‘थुनाईवन’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जब वे केवल 4 वर्ष की थीं। बॉलीवुड में उन्होंने 1975 में आई हिट फिल्म ‘जूली’ में बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी। 1979 में हिन्दी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में वे फिल्म ‘सोलवां सावन’ में आईं लेकिन उन्हें पहचान 1983 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली।
श्रीदेवी ने अपने करियर में हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। 13 वर्षीय श्रीदेवी ने तमिल फिल्म ‘मोन्दरु मूडीचु’ में रजनीकांत की सौतेली मां का अभिनय किया था।
आज का इतिहास 
13 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
1960 – अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1993 – वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
1993 –  थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
1994 – सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक  आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।
2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।
2004 – यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक शुरू।
2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
2008 – विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ                    समझौता किया।
2008 –  भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2008 –  प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
2012 – लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
आज जन्में व्यक्ति  
1863 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ गंगाप्रसाद वर्मा का जन्म 13 अगस्त 1863  को हुआ था।
1887 – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का जन्म 13 अगस्त 1887 को हुआ था।
1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म 13 अगस्त 1899 को हुआ था। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।
1920 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1936 को हुआ था।
1952 – हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं योगिता बाली का जन्म 13 अगस्त 1952 को हुआ था।
1963 – भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था।
13 अगस्त की महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
     
    अंग दान दिवस
LIVE TV