आज का इतिहास: गीतकार, कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक, नाटककार गुलज़ार

गीतकार, कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक, नाटककार गुलज़ार (संपूर्ण सिंह कालरा) की कलम सीधे दिल पर दस्तख़त करती है। आज (18 अगस्त) गुलज़ार का जन्मदिन है। हर दौर के युवाओं के पसंदीदा शायर गुलज़ार का जन्म 18 अगस्त 1934 को हिंदुस्तान बंटने से पहले पंजाब के झेलम जिले के दीना गांव में हुआ था। यह गांव अब पाकिस्तान में है। दिनेश ‘दर्द’ बताते हैं कि ‘जिन दिनो में गुलज़ार का जन्म हुआ था, तब चिनाब, झेलम, सिंधु और रावी का पानी बिना किसी बँटवारे के गुनगुनाता आज़ाद बहता था।

आज का इतिहास: गीतकार, कवि, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक, नाटककार गुलज़ार

तब न कोई हिन्दू था, न कोई मुसलमान। तब लोग सिर्फ़ हिंदुस्तानी हुआ करते थे। तब ‘माचिस’ की तीलियाँ या तो चराग़ जलाने के लिए सुलगती थीं, या फिर चूल्हे। पहाड़ों और आसमान पर भी तब दूरबीनों के पहरे नहीं थे। बर्फीले पहाड़ों से उतरती बर्फ़ में भी, तब रिश्ते आज की तरह ठंडे नहीं पड़े थे। तेज़ ‘आँधियों’ के ज़ोर के बावजूद रिश्तों में हरारत रहती थी।

तब अज़ान और आरतियों की आवाज़ें भी हर किसी के दिलोदिमाग़ को सुकून की ‘ख़ुश्बू’ से मुअत्तर कर देती थीं। लोग चाहे किसी भी मज़हब के हों, कानों में आवाज़ पड़ते ही उनके सिर अदब से ख़ुद-ब-ख़ुद झुक जाते थे। उस वक़्त हर ‘मौसम’ की ‘किताब’ सिर्फ़ एक ही रिश्ते का ‘परिचय’ देती थी, जिसके तहत हर किसी को, हर कोई अपना-सा लगता था’

गुलज़ार की जिंदगी के खूबसूरत दिन दीना वाले घर में ही गुज़रे। बाद में यह परिवार पुराना डाकखाना चौक के एक मकान में शिफ्ट हो गया। आज वहाँ बने एक मोहल्ले का नाम ‘गुलज़ार कालरा ब्लॉक’ कर दिया गया है। जब हिंदुस्तान सरहदों में कैद कर दिया गया, गुलज़ार का बचपन पाकिस्तान में छूट गया। उनका वह दर्द आज भी उनके साथ है। एक बार कहीं उन्होंने कहा भी था कि ‘आज भी कहीं सांप्रदायिक दंगे देखता हूँ तो मुझे विभाजन की ही याद आती है और उससे तकलीफ़ होती है।’ विभाजन के बाद गुलज़ार के परिवार ने अमृतसर में पनाह ली मगर गुलज़ार के बचपन का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली में गुज़रा। विभाजन से पीड़ित परिवार के पास उनकी पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे इसलिए उन्हें पेट्रोल पंप पर नौकरी करना पड़ी। इसी दौरान उनका हाथ, उनके दिलो दिमाग़ के इशारे से काग़ज़ पर शायरी/कविताएं उतारने लगा

आज का इतिहास 

18 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1201 – लातविया में रिगा शहर की स्थापना 18 अगस्त 1201 में हुई।

1800 – लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना 1800 में हुई।

1868 – फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने 1868 को हिलियम की खोज की।

1891 – कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में 1891 को चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।

1924 – फ्रांस ने 1924 में जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की।

1940 – पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर 1940 में प्रसारण हुआ।

1945 – सुकर्णो ने 1945 में इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में मनाया मोदी का Birthday, जिसे देखकर खौला भाजपा का खून

1945 – महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस ताईवान के ताईहोकु में 1945 को विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए, बाद में एक सैन्य                             अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

1949 – हंगरी में संविधान 1949 में लागू हुआ।

1951 – पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना 1951 में हुई।

1963 – अमेरिका में 1963 को जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।

1973 – अमेरिका के बोस्टन में 1973 को पहले एफ एम रेडियों स्टेशन के निर्माण को मंजूरी

2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 2008 में महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।

2010 – टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2010 को ‘टीवीएस गोल्ड भारत’ नामक अपने नए कुंजी पटल में टैब के ठीक ऊपर रुपए के चिन्ह को शामिल किया।

2012 – नाटो के हवाई हमले में 2012 को अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

2013 – पश्चिम बंगाल में 2013 को एक बस में बम विस्फोट में छह लोग मारे गए।

आज जन्में व्यक्ति 

1700 – मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक बाजीराव प्रथम का जन्म 1700 को हुआ था।

1734 – पेशवा बाजीराव प्रथम के द्वितीय पुत्र और एक कुशल सेना नायक राघोबा का जन्म 1734 को हुआ था।

1872 – महाराष्ट्र के शास्त्रीय गायक, नेत्रहिन संगीतज्ञ पंडित विष्णु दिगंबर का जन्म 1872 को हुआ था।

1900 – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पण्डित का जन्म 1900 को हुआ था।

1923 – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे का जन्म 1923 को हुआ था।

1936 – प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक गुलज़ार का जन्म 1936 को हुआ था।

1980 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का जन्म 1980 में हुआ।

   आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

LIVE TV