आज का इतिहास: भारतीय सिनेमा में बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक मशहूर गायक ‘किशोर कुमार’

अभिनेता किशोर कुमार भारतीय सिनेमा में बहुमुखी प्रतिभा के एक मशहूर गायक थे। किशोर कुमार बेमिसाल पार्श्व गायक के अलावा एक अनोखे कॉमेडियन (हास्य कलाकार), एक सुप्रसिद्ध संगीतकार, एक आदर्श निर्देशक और एक संवेदनशील गीतकार थे। किशोर कुमार की गायिकी में इतना महत्वपूर्ण योगदान रहा है कि मृत्यु के 29 साल बाद भी उन्हें बहुत प्रशंसा और सम्मान के साथ याद किया जाता है।

आज का इतिहास: भारतीय सिनेमा में बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक मशहूर गायक 'किशोर कुमार'

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में आभास कुमार गांगुली के रूप में हुआ था। किशोर कुमार के पिता कुंजीलाल गांगुली एक वकील थे और माँ गौरी देवी एक गृहणी थी। किशोर कुमार अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।

किशोर कुमार ने चार शादियाँ की थी। किशोर कुमार की पहली पत्नी रुमा गुहा ठाकुर उर्फ रुमा घोष, जोकि एक प्रसिद्ध गायिका थीं। उनकी शादी वर्ष 1950 से 1958 तक, सिर्फ आठ वर्षों तक ही चली। वर्ष 1960 में किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी कीऔर मधुबाला से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और उनका नाम बदलकर करीम अब्दुल हो गया। वर्ष 1969 में मधुबाला का निधन हो गया और उनकी शादी समाप्त हो गई। किशोर कुमार ने तीसरी शादी योगिता बाली से की थी, जो वर्ष 1976 से 1978 तक सिर्फ दो साल ही चली। किशोर कुमार की चौथी पत्नी लीना चंदावरकर थी, जो उनके जीवन के आखिरी दिनों तक उनके साथ रही थी।

जब किशोर कुमार कॉलेज में पढ़ाई करते थे, तब उनके बड़े भाई अशोक कुमार पहले से ही एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। किशोर कुमार ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, फिल्म उद्योग में अपना कैरियर बनाने का फैसला किया। जब किशोर कुमार छोटी भूमिकाएं कर रहे थे, तो प्रसिद्ध संगीत निर्देशक खेम चंद प्रकाश ने उनकी गायन प्रतिभा को देखा था। उन्होंने किशोर कुमार में छिपी गायन प्रतिभा को एक नया रूप देने की कोशिश की। बाद में एसडी बर्मन के साथ मिलकर किशोर कुमार ने गीत गाए। किशोर कुमार ने खुद को आगामी हास्य अभिनेता के रूप में जगह बनाई और वर्ष 1958 में किशोर कुमार ने फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ का निर्माण और निर्देशन किया। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। किशोर कुमार ने आखिरकार नंबर एक के हास्य अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित कर लिया था।

किशोर कुमार ने लगातार असफल फिल्मों (वर्ष 1968, फिल्म पड़ोसन को छोड़कर) के कारण एक करियर के रूप में अपने अभिनय को छोड़ने का फैसला किया और इसके अलावा उन्होंने पार्श्व गायन पर अपना ध्यान केंद्रित किया। उसके बाद एक गायक के रूप में उन्हें एक बड़ा फिल्म आराधना के गीत ‘मेरे सपनो की रानी’  को गाने का मौका मिला और यह गीत पूरे राष्ट्र में बहुत ज्यादा प्रचलित हुआ। उनके कुछ गीत इतने उत्कृष्ट हो गए कि स्टार कलाकार को भी इन गीतों में अभिनय करना मुश्किल हो जाता था। लगभग सभी प्रसिद्ध निर्देशक, संगीत निर्देशक, संगीत कंपनियां और निर्माता इनके गीतों के भरोसे हिट होने पर निर्भर रहते थे। किशोर कुमार का गायन दिल को छू लेने वाला और इतना भावपूर्ण था, जिसने एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक, मो. रफी को दूसरे स्थान पर पहुँचा दिया था। वर्ष 1987 में अपनी अकाल मृत्यु से पहले तक, किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज और अतुलनीय शैली से खुद को नंबर वन स्थान पर बरकरार रहे।

आज का इतिहास 

13 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।

1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।

अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।

2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।

2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने               में आपरेशन सफल रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन। जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप                   फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता। पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा। नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों                 का सम्मेलन प्रारम्भ।

यह भी पढ़ें: 14 को निकलेगी हिन्दू स्वाभिमान यात्रा, बाबर के वंशज की मौजूदगी में रखी जाएगी मंदिर की नींव

2004 – सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।

2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।

2006 – बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।

2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के                     आदेश दिए।

2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।

2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

आज जन्मे व्यक्ति

1911 – अशोक कुमार, भारतीय अभिनेता

1948 – नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक

1895 – सी. के. नायडू – भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान।

1877 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

  • विश्व दृष्टि दिवस
  • विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
  • राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
LIVE TV