आज का इतिहास : भारतीय राजनीतिज्ञ, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता “यशवंत सिन्हा”

बिहार के पटना में जन्मे और शिक्षित हुए सिन्हा ने 1958 में राजनीति शास्त्र में अपनी मास्टर्स (स्नातकोत्तर) डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में 1960 तक इसी विषय की शिक्षा दी। उन्होंने यह कहते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया कि वे 2009 के आम चुनावों में हार के पश्चात् पार्टी द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट थे।

आज का इतिहास : भारतीय राजनीतिज्ञ, बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता "यशवंत सिन्हा"

यशवंत सिन्हा 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर असीन रहते हुए सेवा में 24 से अधिक वर्ष बिताए. 4 वर्षों तक उन्होंने सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा की। बिहार सरकार के वित्त मंत्रालय में 2 वर्षों तक अवर सचिव तथा उप सचिव रहने के बाद उन्होंने भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया।

1971 से 1973 के बीच उन्होंने बॉन, जर्मनी के भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) के रूप में कार्य किया था। इसके पश्चात उन्होंने 1973 से 1974 के बीच फ्रैंकफर्ट में भारत के कौंसुल जनरल के रूप में काम किया। इस क्षेत्र में लगभग सात साल काम करने के बाद उन्होंने विदेशी व्यापार और यूरोपीय आर्थिक समुदाय के साथ भारत के संबंधों के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया।

तत्पश्चात उन्होंने बिहार सरकार के औद्योगिक आधारभूत सुविधाओं के विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर) तथा भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय में काम किया जहां वे विदेशी औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी के आयात, बौद्धिक संपदा अधिकारों और औद्योगिक स्वीकृति के मामलों के लिए जिम्मेदार थे।

1980 से 1984 के बीच भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में सड़क परिवहन, बंदरगाह और जहाजरानी (शिपिंग) उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल थे।

आज का इतिहास

6 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1844 – स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।

 

1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।

1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।

 

1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।

1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।

1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।

 

1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1994 – अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।

1998 – सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।

किसी भी मौसम में घर में घुसे चूहों से इन नायाब नुस्खों से मिलेगा छुटकारा

2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।

2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।

पैर से सिर तक की इन समस्याओं की एक वजह ‘हाई ब्लड प्रेशर’

2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।

2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल।

2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।

6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1937 – यशवंत सिन्हा लोकसभा सदस्य

6 नवंबर को हुए निधन

  • 2010 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
  • 1985 – संजीव कुमार, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

6 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)
LIVE TV