आज का इतिहास: मशहूर भारतीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ‘मेनका गांधी’

मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को आर्मी में अधिकारी लेफ्टनंत कर्नल तारलोचनसिंह आनंद और अम्तेश्वर आनंद के घर पर दिल्ली (भारत) में हुआ। मेनका गांधी एक मशहूर भारतीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता है।

आज का इतिहास: मशहूर भारतीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता 'मेनका गांधी'

उन्होंने लॉरेंस स्कूल में पढाई पूरी की और बाद में लेडी श्री राम कॉलेज में दाखिला लिया। उसके बाद ही उन्होंने दिल्ली के जवाहलाल नेहरु यूनिवर्सिटी से जर्मन भाषा की पढाई की।

मेनका गांधी की संजय गांधी से पहली बार मुलाकात उनके चाचा के यहाँ एक पार्टी में हुई। उसके एक साल बाद ही 23 सितम्बर 1974 में मेनका गांधी की शादी भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी से हो गयी।

मेनका गांधी 2004 में बीजेपी में शामिल हो गयी। उन्होंने फिर से एक बार पीलीभीत से चुनाव लडे और वो जीत भी गयी। वो सब उनके काम का नतीजा था की वहा के लोगों ने उन्हें फिर जीता दिया।

क्योंकि उन्होंने वहापर लोगों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया था। 2009 में उनके लड़के वरुण ने पीलीभीत से चुनाव लडे और जीत भी दर्ज की और मेनका गांधी ने ओनला से सीट जीती।

आज का इतिहास 

26 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1977 – जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1978 – जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।
1982 – नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 – म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।
1999 – माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2001 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
2002 – दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
2007 – पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
2008 – तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
2013 – फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
आज जन्में व्यक्ति 
1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म 26 अगस्त 1676 को हुआ था।
1891 – हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का जन्म 26 अगस्त 1891 को हुआ था।
1910 – भारत रत्न सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था।
1927 – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी  बंसीलाल का जन्म 26 अगस्त 1927 को हुआ था।
1928 – हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक और समाज-सेवी  आेम प्रकाश मुंजल का जन्म 26 अगस्त 1928  को हुआ था।
1956 – प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी मेनका गाँधी का जन्म 26 अगस्त 1956  को हुआ था।
1964 – प्रसिद्ध साहित्यकार गीत, ग़ज़ल दिनेश रघुवंशी का जन्म 26 अगस्त 1964   को हुआ था।
1972 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म 26 अगस्त 1972   को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

 महिला समानता दिवस
LIVE TV