आज का इतिहास: तेलगू फिल्मों का एक बेहतरीन अभिनेता ‘चिरंजीवी’

चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को भारत में आंध्र प्रदेश में पश्चिमी गोदावरी के निकट मोगलथुर में हुआ था। इनके बचपन का नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। तेलगू फिल्म उद्योग के सबसे बड़े फिल्म स्टार चिरंजीवी कोणिदेल वेंकट राव और अंजना देवी के पुत्र हैं। चिरंजीवी के चार भाई बहन हैं, जिनमें दो भाई और दो बहन हैं। फिल्म अभिनेता चिरंजीवी का विवाह सुरेखा से हुआ है और इनकी दो प्यारी बेटियाँ सुस्मिता और सिरिजा और एक बेटा राम चरण तेज है।

आज का इतिहास: तेलगू फिल्मों का एक बेहतरीन अभिनेता 'चिरंजीवी'

चिरंजीवी का परिवार अभिनय की दुनिया से संबंधित है। चिरंजीवी के भाई, नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण फिल्म उद्योग में काम करते हैं। चिरंजीवी के साले अल्लू अरविंद एक निर्माता और उनके ससुर अल्लू रामालिंगा एक अनुभवी अभिनेता हैं। चिरंजीवी के भतीजे अल्लू अर्जुन तेलगू फिल्मों के अभिनेता हैं।

आज का इतिहास 
23 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1894 – नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1922- जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1944- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रति‍निधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1969: अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत।
1979 – राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न, नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।

2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित                     उतरा।

2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्माय लिया।
2010 – चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही                   मिला था।
LIVE TV