आज का इतिहास: देश को मिला साहित्य जगत का प्रसिद्द उपन्यासकार,’अमृत लाल नागर’

अमृतलाल नागर  हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। उन्होंने नाटक, रेडियोनाटक, रिपोर्ताज, निबन्ध, संस्मरण, अनुवाद, बाल साहित्य आदि के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुई तदापि उनका हास्य-व्यंग्य लेखन कम महत्वपूर्ण नहीं है।
आज का इतिहास: देश को मिला साहित्य जगत का प्रसिद्द उपन्यासकार,'अमृत लाल नागर'

आज जन्मा था साहित्य का जादूगर

जीवन पअमृतलाल नागर का जन्म सुसंस्कृत गुजराती परिवार में 17 अगस्त, 1916 ई. को गोकुलपुरा, आगरा, उत्तर प्रदेश में उनकी ननिहाल में हुआ था। उनके पितामह पण्डित शिवराम नागर 1895 ई. से लखनऊ आकर बस गए। उनके पिता पण्डित राजाराम नागर की मृत्यु के समय नागर जी कुल 19 वर्ष के थे।

अमृतलाल नागर की विधिवत् शिक्षा अर्थोपार्जन की विवशता के कारण हाईस्कूल तक ही हुई, किन्तु निरन्तर स्वाध्याय द्वारा उन्होंने साहित्य, इतिहास, पुराण, पुरातत्व, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान आदि   विषयों पर तथा हिन्दी, गुजराती, मराठी, बांग्ला एवं अंग्रेज़ी आदि भाषाओं पर अधिकार प्राप्त किया।

 

आज का इतिहास 

17 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 – हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1909 – मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।
1914 – लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 – चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 – इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1941 – पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1947 – भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना।
1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1978 – तीन अमरीकियों ने हॉट एयर बैलून से अटलांटिक महासागर को पार किया था।  बेन अबरूज़ो, लैरी न्यूमैन और मैक्स एंडरसन को अटलांटिक                         महासागर पार करने में छह दिन लगे।
1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1987 – हिटलर के क़रीबी रूडोल्‍फ हेस जेल में मृत पाए गए. पश्चिमी बर्लिन के स्पैनडाउ जेल में 93 वर्षीय हेस का शव मिला।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1994 – सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

आज जन्में व्यक्ति 

1916 – साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर का जन्म 17 अगस्त 1916 को हुआ था।
1941 – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म 17 अगस्त 1941 को हुआ था।
1941 – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर बिमल जालान का जन्म 17 अगस्त 1941 को हुआ था।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर

इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस
LIVE TV