बंग्ला भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 15 सितम्बर 1876 को हुगली जिले के देवानन्दपुर नामक गाँव में हुआ था। बचपन से ही शरत बड़े अनुशासनहीन थे । बहुधा पढना-लिखना छोडकर घर से भाग जाते थे और लौटने पर पीटे जाते थे। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने इंटर्न की परीक्षा पास की। फिर कॉलेज की पढाई बीच में ही छुट गयी। उपन्यास लेखन की ओर शरत की रूचि आरम्भ से ही थी। 18 वर्ष की उम्र में “बासा” नाम का पहला उपन्यास लिखा पर पसंद न आने पर उसे फाड़ डाला।

इसी प्रकार ओर भी कई रचनाये लिखकर नष्ट कर दी। वे रविन्दनाथ , बंकिमचन्द्र आदि भारतीय साहित्यकारों के साथ साथ प्रमुख अंगरेजी साहित्यकारों की रचनाओं का निरंतर अध्ययन करते रहे। इसी बीच उन्हें तीस रूपये मासिक वेतन पर क्लर्क की एक नौकरी मिल गयी और वे बर्मा चले गये। शरत का लेखन कार्य निरंतर चल रहा था पर उन्हें अपनी रचनाओं की विशिष्टता का अनुमान नही था। वे संयोग से ही प्रकाश में आये।
एक बार जब वे बर्मा से कोलकाता आये थे तो अपनी कुछ रचनाये वहा एक मित्र के पास छोड़ गये। मित्र ने उन्हें बताये बिना “बड़ी दीदी” नामक उपन्यास का एक पत्र में धारावाहिक का प्रकाशन आरम्भ किया। उपन्यास की एक दो क़िस्त छपते ही चारो और उसकी चर्चा होने लगी। लोगो ने यह समझा कि कदाचित रवीन्द्रनाथ ठाकुर ही नाम बदलकर यह उपन्यास लिख रहे है। उपन्यासकार के रूप में शरत की ख्याति फ़ैल गयी पर उन्हें इसका पता साढ़े पांच साल बाद पता चला।
आज का इतिहास
15 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
आज जन्में व्यक्ति
1861 – इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था।
1876 – भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म 15 सितंबर 1876 को हुआ था।
1905 – भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म 15 सितंबर 1905 को हुआ था।
1909 – तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म 15 सितंबर 1909 को हुआ था।
1915 – परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का जन्म 15 सितंबर 1915 को हुआ था।
1927 – प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म 15 सितंबर 1927 को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर
अभियन्ता दिवस
संचायिका दिवस