आज का इतिहास: क्रिकेट का ऐसा खिलाड़ी जो विदेश में जन्मा और देश के लिए खेला ‘रोबिन सिंह’

नई दिल्ली| आपने क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी देखें होंगें जिनका जन्म किसी और देश में हुआ हो लेकिन वो खेलते किसी और देश के लिए। जैसे कि केविन पीटरसन जन्में वो दक्षिण अफ्रीका में थे, लेकिन खेलते वो इंग्लैंड की तरफ से हैं। ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी भी है जो जन्मा तो विदेश में था लेकिन उन्होंने क्रिकेट में कदम इंडिया टीम की और से रखा। जी हां ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन सिंह हैं।

आज का इतिहास: क्रिकेट का ऐसा खिलाड़ी जो विदेश में जन्मा और देश के लिए खेला 'रोबिन सिंह'

रॉबिन सिंह का जन्म 14 सितंबर 1963 को प्रिंस टाउन (त्रिनिदाद) में हुआ था। उनका जन्म भले ही विदेश में हुआ मगर भारतीय मूल का ये क्रिकेटर 19 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ चेन्नई आकर बस गया था। रॉबिन सिंह ने 1981-82 में तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। रॉबिन ने 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।

हालांकि इस सीरीज में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। लगभग 7 साल बाद टाइटन कप (1996) के लिए उन्हें टीम में फिर से चुना गया। जिसके बाद रॉबिन सिंह सन् 2001 तक लगातार टीम का हिस्सा रहे। 137 प्रथम श्रेणी मैचों की 180 पारियों में इन्होंने 6997 रन बनाए, जिस दौरान रॉबिन सिंह का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन रहा। इतना ही नहीं बल्कि 172 विकेट भी चटकाए।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास:’ऑपरेशन पवन’ के हीरो और परमवीर चक्र विजेता मेजर ‘रामास्वामी परमेस्वरन’

भारत की और से खेलतो रॉबिन सिंह ने 136 वनडे मैचों में 23 बार नाबाद रहते हुए 2336 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक, 1 शतक के अलावा 69 विकेट भी झटके। इस खिलाड़ी को आज भी बेहतरीन ऑलराउंडर्स के रूप में देखा जाता है।

आज का इतिहास 

13 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1917 – रूस आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र घोषित हुआ।
1949 –  संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
1959 – लूना- 2 चंद्रमा की सतह पर उतरा। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी। इसने सोवियत संघ और अमेरिका में                      अंतरिक्ष स्पर्धा की शुरुआत की।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट, जेनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी। न्यूयार् स्टॉक एक्सचेंज में उसकी कीमत 261 अरब डॉलर                     आँकी गई।
1999 – किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2000 – माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. की लांचिंग की।
2001- ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किया गया।
2000 –  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की सुयंक्त बैठक को सम्बोधित किया, ओलम्पिक मशाल सिडनी पहुँची।
2003 – एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2006 – परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर इब्सा में सहमति।
2006 –  विश्व के सबसे बुजुर्ग जयपुर के निवासी 137 वर्षीय हबीब मियां अस्पताल में भर्ती।
2007 – जापान ने तानेगाशिया स्‍थित प्रेक्षेपण केन्‍द्र से पहला चन्‍द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।
2009 – भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
आज जन्में व्यक्ति
1914- फ़िल्म निर्देशक गोपालदास परमानंद सिप्पी (जी.पी.सिप्पी) का जन्म 14 सितंबर 1914 को हुआ था।
1921 – कथाकर मोहन थपलियाल का जन्म 14 सितंबर 1921 को हुआ था।
1930 – फ़िल्मों के निर्माता राजकुमार कोहली का जन्म 14 सितंबर 1930 को हुआ था।
1932 – प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म 14 सितंबर 1932 को हुआ था।
1963 – भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह का जन्म 14 सितंबर 1963 को हुआ था।
   आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर
  1. हिन्दी दिवस
  2.विश्व बन्धुत्व एवं क्षमा याचना दिवस
LIVE TV