आज का इतिहास: ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं। अक्षय कुमार ने 125 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता हैै।
आज का इतिहास: ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय कुमार
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट स्वयं ही करते हैं।

अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया आर्मी आफिसर थे। उनकी माता का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय की एक बहन भी हैं जिनका नाम अलका भाटिया है। अक्षय कुमार जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है, एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं।

अक्षय कुमार ने 125 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस से नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। ‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट स्वयं ही करते हैं।

17 जनवरी 2001 को ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधे अक्षय आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते है कि अक्षय, ट्विंकल से शादी करने के मूड में नहीं थे, लेकिन ट्विंकल की मां डिपंल कपाड़िया के दबाव के आगे अक्षय कुमार को झुकना पड़ा और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद अक्षय ने अपनी प्ले ब्वॉय इमेज छोड़ दी और आज दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

आज का इतिहास 

9 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1915 – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
1923 – तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 9 सितंबर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।
1924 – 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
1939 – म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए आज ही के दिन हुई।
1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।
1940 – जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।
1949 – भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
1950 – यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
1954: अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।
1965 – तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
आज जन्में व्यक्ति 
1874 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का जन्म 9 सितंबर 1874 को हुआ था।
1905 – भारतीय दार्शनिक हुसैन शा का जन्म 9 सितंबर 1905 को हुआ था।
1909 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस  जन्म 9 सितंबर 1909 को हुआ था।
1932 – हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म 9 सितंबर 1932 को हुआ था।
1942 – प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म 9 सितंबर 1942 को हुआ था।
1967 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार  जन्म 9 सितंबर 1967  को हुआ था।
आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
LIVE TV