आज का इतिहास: संगीत की जादूगरनी मशहूर पार्श्व गायिका ‘आशा भोंसले’

आशा भोंसले हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका हैं।  वह फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से भी जानी जातीं हैं।उनकी विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है।  उन्होंने अब तक के अपने फ़िल्मी सफर में 16000 गानों में अपनी आवाज दी है। वह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषायोँ में गाने गातीं हैं। आज का इतिहास: संगीत की जादूगरनी मशहूर पार्श्व गायिका 'आशा भोंसले'
आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को  महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेसकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे। उनके पिता  बेहद छोटी उम्र से ही संगीत की तालीम देना शुरू कर दिया था। जब आशा ताई महज 9 वर्ष की थी, तभी उनके पिता की मृत्यु हो गयी।  पिता की मृत्यु के बाद उनका पूरा परिवार मुंबई आकर रहने लगा। उनकी एक बड़ी बहन हैं-लता मंगेशकर-जोकि हिंदी सिनेमा स्वर कोकिला के नाम से जानी जातीं हैं। पिता की मृत्यु के बाद दोनों बहनों के कंधो पर परिवार का बोझ आ गया।  जिस कारण उनकी बड़ी बहन लता जी ने  ने गाना और फिल्मों मे अभिनय शुरू कर दिया।
 प्रोड्यूसर बी. आर. चोपडा ने नया दौर में उनकी प्रतिभा की पहचान कर आने वाली बाद की फिल्मों मे पुन: मौका दिया। उनमे प्रमुख फिल्म- वक्त, गुमराह, हमराज, आदमी और इंसान और धुंध आदि है। आशा भोसले ने राहुल देव वर्मन की ‘तीसरी मंजिल’(1966) से काफी प्रसिद्ध हुई। जब पहले उन्होने गाने की धुन सुनी तो गीत ‘आजा आजा…’ इस गीत को गाने से इनकार कर दिया था, जो वेस्टर्न डांस नम्बर पर आधारित थी। तब आर. डी. वर्मन ने संगीत को बदलने का प्रस्ताव आशा जी को दिया किंतु आशा जी ने यह चैलेंज स्वीकार करते हुए गीत गाए। 10 दिन के अभ्यास के बाद जब अंतिम तौर पर यह खास गीत आशा जी ने गाए तो खुशी के कायल आर. डी. वर्मन ने 100 रूपये के नोट आशा जी के हाथ मे रख दिए।
आज का इतिहास 
8 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1923- होंडा प्वाइंट आपदा। सात अमेरिकी नौसेना विध्वंसक कैलिफोर्निया तट से टकरा गया।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल                                आइजनहावर ने की।
1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।
1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे।
1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
आज जन्में व्यक्ति 
1926 – गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका का जन्म 8 सितंबर  1926  को हुआ था।
1933 – 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर  1933  को हुआ था।
2002 – वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर लॉरी विलियम्स का जन्म 8 सितंबर  2002  को हुआ था।
1960 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य रहे फ़ीरोज़ गाँधी का निधन 8 सितंबर  1960 को हुआ था।
        आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 
              विश्व साक्षरता दिवस
              मैसिडोनिया गणराज्य का स्वतंत्रता दिवस
              माल्टा में विजय दिवस
LIVE TV