आज का इतिहास: देश को मिला एक वीर सपूत

Mangal Pandeyभारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे को आज कौन नहीं जनता। देश में जब अंग्रेजों का शासन चरम पर था तब आजादी के लिए विद्रोह का बिगुल बजाने वाले मंगल पांडे ही थे। जिन्होंने सबसे पहले अंग्रेजों के विरोध में आवाज उठाई। मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई सन 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया क्षेत्र के नगवा गांव में एक सामान्य ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मंगल पांडे 1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल हो गए थे। मंगल पांडे ने विद्रोह की शुरूआत बन्दूक की वजह से की थी। उस समय बन्दूक की गोली को मुंह से काटकर खोलना पड़ता था जबकि गोली के ऊपरी कवर को गाय और सूअर की चर्बी से बनाया जाता था। इसलिए मंगल पांडे ने इसके लिए विरोध शुरू कर दिया। ये विरोध आजादी के समय का सबसे पहला विरोध माना जाता है।

आज का इतिहास

 

19 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएँ-

1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।

1848- पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।

1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली ​थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी ​थी।

1916- प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने जर्मन सेना पर हमला किया।

1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।

1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।

1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया।

1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।

1969- अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

1974- क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियाँ लंदन से दिल्ली लाई गईं।

1976- नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया।

आज जन्मे व्यक्ति-

1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा गांव में हुआ था।

1899 – बाला चंद्र मुखोपाध्याय, एक प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक और कवि का जन्‍म हुआ था।

1928 – कवि अनवर फारुख़ाबादी  का भारत में जन्‍म हुआ था।

1948 – अल्तामा कबीर भारत का 39 वां मुख्य न्यायाधीश का जन्‍म हुआ था।

1955 – रोजर बिन्नी, भारतीय क्रिकेटर का जन्‍म हुआ था।

1961 – हर्षा भोगले भारतीय पत्रकार और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर का जन्‍म हुआ था।

19 जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

म्यांमार में शहीद दिवस मनाया जाता है।

LIVE TV