
17 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी 1947 को स्वदेश रवाना हुई
- सोवियत संघ और इराक ने 1959 में इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
- जर्मनी में 1982 को पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
- राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए 1998 में प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
- तुर्की में 1999 को हुए ज़ोरदार भूकंप के कारण कम से कम एक हज़ार लोगों की जान गई।
- रूस ने 2002 में दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।
- उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने 2004 में डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
- पूरा बांग्लादेश 2005 को बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ 2007 में हुई।
- झामुमो ने 2008 में 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।
- अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले 2008 में पहले खिलाड़ी बने।
- आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
- इराक की राजधानी बगदाद में 2010 को सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास भर्ती के लिए जमा युवकों के बीच हुए आत्मघाती बम हमले में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए।
- जून 2010 को समाप्त तिमाही में चीन (1340 अरब डॉलर), जापान (1290 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
- लोकपाल आंदोलन: जेपी पार्क में अनशन जारी रखने की लिखित अनुमति मिलने तक अन्ना हजारे ने 2011 में रिहाई के बावजूद तिहाड़ में ही रहकर अनशन जारी रखा।

17 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर का जन्म 1916 को हुआ था।
- अंगोलाई राजनीतिज्ञ अगस्टीन्हो नीटो का जन्म 1922 में हुआ।
- भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर वॉय. वी. रेड्डी का जन्म 1941 को हुआ था।
- भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर बिमल जालान का जन्म 1941 को हुआ था।
17 अगस्त को हुए निधन
- महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का निधन 1949 को हुआ था।
- महान् देशभक्त, धर्मनिष्ठ क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा का निधन 1909 को हुआ था।
- प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन 17 अगस्त 1982 को हुआ था।