आज का इसिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध अभिनेता और हास्य कलाकार

आज का इसिहासचो रामस्वामी का जन्म 5 अक्टूबर, 1934, मद्रास में हुआ था। ये भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, चरित्र अभिनेता, संपादक, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, संवाद लेखक, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे। उनका पूरा नाम ‘श्रीनिवास अय्यर रामस्वामी’ था।

बाबूराव पटेल की ‘मदर इंडिया’ की तर्ज पर चो रामस्वामी ने तमिल में राजनीतिक व्यंय की पहली पत्रिका शुरू की थी और इसका नाम ‘तुग़लक़’ रखा था।

द्रविड़ आंदोलन और कांग्रेस का एक भी नेता उनके व्यंग्य के निशाने से नहीं बच पाया। इससे तुग़लक़ के पाठकों में यह विश्वास पनपा कि चो रामस्वामी की मारक लेखनी से कोई बच नहीं सकता।

असंख्य लोग व्यग्यों के जरिये सामाजिक बदलाव लाने के चो रामस्वामी के काम को प्रशंसा और सम्मान की दृष्टि से देखते थे। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता के चो रामस्वामी गहरे मित्र थे। इनकी मृत्यु 7 दिसम्बर, 2016, तमिलनाडु में हुई।

आज का इसिहास

7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।

1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।

1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।

1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।

1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।

भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।

कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।

2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन

2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।

2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।

2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1924 – मारियो सोरेस – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति

1954 – अर्जुन राम मेघवाल – एक भारतीय राजनेता हैं।

1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी

1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।

7 दिसंबर को हुए निधन

2003 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।

1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।

7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सशस्त्र सेना झंडा दिवस

LIVE TV