आज का इतिहास : देश ने खोई एक महान समाज सुधारक

आज का इतिहासकमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म 3 अप्रैल, 1903 में हुआ था। ये भारत की समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला थीं। उन्हे समाज सेवा के लिए 1955 में पद्म भूषण और सामुदायिक नेतृत्व के लिए सन 1966 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनकी मृत्यु 29 अक्टूबर, 1988 में हुई।

आज का इतिहास

29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1709 – इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1794 – फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1851 – बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1859 – स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1864 – यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।

1913 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

1920 – पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।

1924 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।

1942 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1945 – विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।

1947 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1958 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1990 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।

1994 – न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।

1995 – जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1997 – पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।

2000 – आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2001 – पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।

2004 – त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

2005 – ‘आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम’ विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।

दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत।

2008 – असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

2012 – अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत।

2015 – चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1985 – विजेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय बॉक्सर

29 अक्टूबर को हुए निधन

1959 – सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य

LIVE TV