Today’s History 31 July: जानिए 31 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

31 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में 31 जुलाई 1993 को उद्घाटन हुआ।
  • उज़बेकिस्तान ने 2005 में अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
  • श्रीलंका में 2006 को युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
  • थाइलैंड की एक अदालत ने 2008 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नि को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
  • पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में 2010 को बाढ़ से 800 से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • मध्य रूस के निज्नी नोवगोरोद, वोरोनेज, मास्को और र्याजन के इलाकों में 2010 को लगी आग के कारण 29 लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेय ने
  • दस हजार शमनकर्मीयों सहित सेना बुलाई।
  • बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को 2010 में द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • ब्राजीलिया में हो रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को 2010 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।
  • ब्रिटेन के साउथेम्पटन शहर समिति ने 2010 में अपनी महिला कर्मचारियों को मिनी स्कर्ट पहन कर काम पर नहीं आने के निर्देश दिए।
  • प्रो. अशोक सेन को 2012 में पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में 2014 को इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।

31 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म 1880 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म 1916 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 1947 को हुआ था।

31 जुलाई को हुए निधन

  • स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेवक आशुतोष दास का निधन 1941 में हुआ।
  • बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान श्रीपाद दामोदर सातवलेकर का निधन 1968 को हुआ था।
  • हिंदी फिल्मों के महान पार्श्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन 1980 को हुआ था।
LIVE TV