Today’s History 26 Feb: जानिए 26 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1857: पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरूआत की।
  • 1887: आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी का निधन हुआ था।
  • 1937: हिंदी फिल्मों के चर्चित निदेशक और प्रॉड्युसर मनमोहन देसाई का जन्म हुआ।
  • 1958: पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया।
  • 1966: महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
  • 1972: वर्धा के निकट अरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सैटलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया।
  • 1975: गुजरात के अहमदाबाद में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ स्थापित किया गया।
  • 1967: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1991: तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया। सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की।
  • 1993: न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इस हमले ने अमेरिका के लोगों को हैरान कर दिया क्योंकि महाशक्ति पर यह इस तरह का पहला हमला था।
  • 2011: अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
LIVE TV