Today’s History 24 Mar : जानिए 24 मार्च को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • शिकागो और न्यूयार्क के बीच 1883 में पहली बार फोन से बातचीत हुई।
  • अमेरिका में 1932 में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
  • इराक ने 1959 में बगदाद समझौते से खुद को अलग कर लिया।
  • मोरारजी देसाई 1977 में भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।
  • भारतीय सेना ने 1990 में श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
  • एज़र वीज़मैन 1993 में इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
  • पी.एन. भगवती (भारत) 1999 में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के उपाध्यक्ष चयनित।
  • तपेदिक ( क्षयरोग ) की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए 2003 से दुनिया भर में आज के दिन को “विश्व क्षय रोग दिवस” मनाया गया।
  • ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 2007 में विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
  • भूटान 2008 में लोकतांत्रिक देश बना।

24 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का 1892 में जन्म हुआ।
  • बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का 1979 में जन्म हुआ।
  • भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का 1984 में जन्म हुआ।

24 मार्च को हुए निधन

  • अब्बासी खलीफा हारुन अल रशीद का 809 में निधन हुआ।
  • सन 1953 में ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।
  • इंग्लैण्ड की महारानी महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम 1603 में निधन हुआ।

24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस
  • विश्व तपेदिक दिवस
  • विश्व टी. बी. दिवस
LIVE TV