Today’s History 23 Mar : जानिए 23 मार्च को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • लिथुआनिया ने 1918 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • बेनिटो मुसोलिनी ने 1919 में इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
  • ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने 1940 में मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
  • सन 1956 में पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
  • नासा ने 1965 में पहली बार “जैमिनी 3” अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को 1986 में प्रशिक्षित किया गया।
  • पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में 1987 में हुए कार बम हमले में लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं।
  • प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को 1995 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने जीता।
  • पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की 1999 में हत्या।
  • रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की 2001 में जल समाधि।
  • दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में 2003 में हुए विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 2012 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
  • यूरोपीय संघ और अमेरिका ने 2014 में रूस पर प्रतिबंध लगाए।

23 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का 1910 में आज ही के दिन जन्म हुआ।
  • पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रतिष्ठित महिला स्‍मृति ईरानी का 1976 में जन्‍म हुआ।
  • हिंदी फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत का 1987 में जन्म हुआ।

23 मार्च को हुए निधन

  • 1931 में आज ही के दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
  • 2010 में नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन।
  • 2015 में सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन।

23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • शहीद दिवस (भारत)
  • विश्व मौसम विज्ञान दिवस
  • पाकिस्तान दिवस
LIVE TV