Today’s History 21 April : जानिए 21 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का 1938 में पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
  • यूनान ने 1941 में नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन शहर पर कब्ज़ा करने और हिटलर को मात देने की कोशिशों में आज के दिन मिली जीत को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • ब्राजीलिया 1960 में ब्राजील की राजधानी बन गई।
  • यूनान में 1967 में सैन्य तख्तापलट हुआ।
  • श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1987 में हुए एक बम धमाके में तक़रीबन सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
  • भारतीय वायु सेना के संजय थापर को 1996 में पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
  • बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर 2001 में भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
  • बसरा में 2004 में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
  • नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को 2006 में सत्ता सौंपने की घोषणा की।
  • ब्रायन लारा ने 2007 में एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

21 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1891 में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म।
  • 1926 में 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म।

21 अप्रैल को हुए निधन

  • “सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा।” लिखने वाले क‍वि मोहम्‍मद इकबाल का 1938 में निधन।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का 2015 में मृत्यु।
LIVE TV