
20 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने 1979 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
- इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच 20 अगस्त 1641 में शांति समझौता हुआ।
- राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन 1828 में कलकत्ता में संपन्न हुआ।
- फ्रांस के एडोल्फ 1913 में पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने।
- मोप्ला् विद्रोह 1921 में केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ।
- ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना 1856 में हुई।
- सोवियत संघ ने 1962 में नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
- 1988 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
- भारत और नेपाल में 1988 को 6।5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
- पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 1995 को 350 लोगों की मौत हो गई।
- लिएंडर पेस ने 1998 में पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
- स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने 2001 में विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
- फ़ोर्ब्स पत्रिका ने 2004 में विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारत की सोनिया गांधी को तीसरा स्थान मिला।
- भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को 2008 में अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

20 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का जन्म 1915 में हुआ
- प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म 20 अगस्त 1917 को हुआ था।
- भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म 1944 को हुआ था।
- इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म 1946 को हुआ था।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म 1940 को हुआ था।
20 अगस्त को हुए निधन
- उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन 20 अगस्त 1991 को हुआ था।
- इतिहासकार गंगाराम सम्राट का निधन 2004 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन 20 अगस्त 2011 को हुआ था।
- प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन 20 अगस्त 2014 को हुआ था।