Today’s History 20 April : जानिए 20 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • एयर इंडिया के बेड़े में 1960 में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
  • भारत ने 1971 में अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
  • अपोलो-16 अभियान 1972 में छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
  • कनाडा का “एएमआईके ए-2” 1973 में पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
  • सोवियत वायुसेना ने 1978 में दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
  • दुनिया का सबसे बड़ा मेला 1992 में एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
  • श्री इन्द्र कुमार गुजराल 1997 में भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
  • जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को 1999 में अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आॅफ फ्रीडम’ से सम्मानित।
  • 1999 में अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया था।
  • भारत ने 2006 में अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
  • महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद 2008 में पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 2011 में तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • अमेरिकी मीडिया ने 2012 में भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।

20 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म 1914 में हुआ।
  • एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का जन्म 1924 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म 1950 में हुआ।

20 अप्रैल को हुए निधन

  • 1947 में भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन।
  • 1970 में भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन।
  • 1970 में भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन हुआ।
LIVE TV