Today’s History 19 May: जानिए 19 मई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर 1848 में खुला।
  • बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड जेल से 1892 में रिहा किए गए।
  • दुनिया की उस समय की सबसे बड़ी रेल सुरंग 1900 में सिंपलन यात्रियों के लिए खुली।
  • बेनितो मुसोलिनी ने 1926 में इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
  • श्वेत महिलाओं को 1930 में दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
  • रूस और ब्रिटेन ने 1939 को नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • रूस ने 1971 में मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 1976 में सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
  • भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी 1999 में फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुई।
  • मैक्सिको में 1999 में ‘बाल्कान डिफ़्यूजो’ नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
  • फिजी में 2000 को भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
  • अमेरिकी सीनेट में 2007 में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।

19 मई को जन्मे व्यक्ति

  • आधुनिक तुर्की के निर्माता कमाल अतातुर्क का जन्म 1881 में हुआ।
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर भारतीय इतिहास के पन्नों में एक काला अध्याय जोड़ने वाले नाथूराम गोडसे का जन्‍म 1910 में आज ही के दिन हुआ था।
  • भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म 1913 में हुआ।
  • रस्किन बॉण्ड का जन्म 1934 में हुआ वो अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं।
  • कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म 1938 में हुआ।

19 मई को हुए निधन

  • टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन 1904 में हुआ।
  • हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन 1979 में हुआ।
  • प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जानकी रामचन्द्रन का निधन 1996 में हुआ।
  • फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककारसोंभु मित्रा का निधन 1997 में हुआ।
  • भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन 2008 को हुआ।
LIVE TV