Today’s History 18 April : जानिए 18 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • महात्मा गांधी ने 1917 में सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
  • यांकी स्टेडियम 1923 में ब्रोंक्स में खुल गया।
  • सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन अार्मी के 62 लोगों ने 1930 में चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
  • नीदरलैंड के हेग में 1948 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
  • विनोबा भावे ने 1950 में आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
  • बांडुंग में 1955 में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
  • “सम्राट अशोक” नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 सन 1971 में मुंबई में उतरा।
  • प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का 1978 में निधन।
  • जिंबाब्वे ने 1980 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
  • सन 1991 में केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 1994 में 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • सन 2001 में भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए थे।
  • 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह 2002 में काबुल लौटे।
  • पाकिस्तान ने 2008 में भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
  • भारत और मैक्सिको ने 2008 में नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म 1901 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म 1916 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का जन्म 1928 में हुआ।

18 अप्रैल को हुए निधन

  • 1955 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का निधन।
  • 1959 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का निधन।
  • 2003 में हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का निधन।
LIVE TV