Today’s History 17 Feb: जानिए 17 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

17 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • जर्मनी ने 1370 में रुडाउ की लड़ाई में लिथुआनिया को हराया।
  • सिंहगढ़ क़िले को 1670 में छत्रपति शिवाजी ने मुग़लों से जीता।
  • औरंगजेब ने 1698 में जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
  • फ्रांस के खिलाफ प्रसिया ने 1813 में जंग का ऐलान किया।
  • स्वेज़ नहर से 1867 को पहला जहाज़ गुजरा।
  • सैन फ्रांसिस्को शहर में 1878 में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
  • सन 1882 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
  • महात्मा गांधी जी ने 1915 में पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
  • अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित 1933 में हुयी।
  • 1934 में पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
  • सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ़ अमेरिका’ का प्रसारण 1947 में शुरू किया गया।
  • जर्मनी के हैम्बर्ग में 1962 में हुए तूफान से लगभग 300 लोगों की मौत।
  • ब्रिटिश संसद ने 1972 में यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
  • चीन की सेना ने 1979 में वियतनाम पर हमला किया।
  • फूलन देवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा 2004 को तिहाड़ जेल से फरार।
  • चुनाव आयोग ने 17 फरवरी, 2014 में अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
  • तुर्की की राजधानी अंकारा में 17 फरवरी साल 2016 में कुर्द आतंकवादियों द्धारा काम बम धमाका किया गया, जिसमें करीब 28 लोगों की मौत हो गई।

17 फरवरी को जन्में व्यक्ति

  • 1792- प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता बुधु भगत का जन्म।
  • 1881- भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का जन्म।
  • 1899- बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का जन्म।
  • 1925- भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाचरण शुक्त का 17 फरवरी, साल 1925 में जन्म हुआ।
  • 1954- राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म।
  • 1984- में दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री सदा मोहम्मद सैयद का जन्म।

17 फरवरी को हुए निधन

  • 1883- भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के का निधन।
  • 1943- भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन।
  • 1958- पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का निधन।
  • 1968- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का निधन।
  • 1986- भारतीय दार्शनिक जिद्दू कृष्णमूर्ति का निधन।
  • 1988- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन।
  • 1994- गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का निधन।
  • 2005- प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का निधन।
LIVE TV