Today’s History 16 March: जानिए 16 मार्च को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

16 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • अमृतसर समझौते के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य 1846 में जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया।
  • अमेरिका ने 1978 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • रूस ने 1982 में पश्चिम यूरोप में नए परमाणु मिसाइलों की तैनाती रोकने की घोषणा की।
  • मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 1989 में 4400 साल पुरानी ममी मिली।
  • नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी 1995 में अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन 1998 में अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • ग्रीन स्मिथ 2003 में दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
  • रूस में 2004 में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने 2005 में सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
  • सन 2006 में चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
  • दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने 2007 में एक ओवर में छह छक्के लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • परवेज मुशर्रफ़ ने 2008 में पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।
  • भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • पाकिस्तान के रावलपिंडी में 2013 में हुए बस दुर्घटना में लगभग 25 सैनिकों की जान गयी।
  • यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में क्रीमिया के लोगों ने 2014 में मतदान किया।

16 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का 1693 में जन्म।
  • गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का 1901 में जन्म।
  • भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का 1906 में जन्म।
  • हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का 1916 में जन्म।

16 मार्च को हुए निधन

  • 1947 में प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन।
  • 1999 में फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
  • 1955 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकारविजयानन्द त्रिपाठी का निधन।
LIVE TV