Today’s History 16 Feb: जानिए 16 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

16 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

• 1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।

• 1918 – लुथियाना ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

• 1959 – राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने फुलगेनसियो बतिस्ता को अपदस्थ करने के बाद क्यूबा की सत्ता संभाली।

• 1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।

• 1982 – काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

• 1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।

• 1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

• 1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।

• 1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।

• 2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।

• 2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।

• 2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।

2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

• 1745 – थोरले माधवराव पेशवा – मराठा सामाज्य के चौथे।

• 1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान

• 1978 – वसीम जाफ़र – भारतीय क्रिकेटर

• 1937 – गुलाम मोहम्मद शेख़ – अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक हैं।

16 फ़रवरी को हुए निधन 2016

• 1944 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।

• 1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।

• 2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।

LIVE TV