Today’s History 16 April : जानिए 16 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जी ने 1919 में आज ही के दिन उपवास की घोषणा की।
  • जर्मनी-रूस के बीच 1922 में इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है।
  • सोफिया में 1925 में चर्च पर हमला किया गया था जिसमें लगभग 150 लोगों की जान गईं।
  • एक सोवियत पनडुब्बी के कारण 1945 में जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया था, जिसकी वजह से 7000 लोग मर गए थे।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध में 1945 के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुस गयी।
  • रेड आर्मी ने 1945 में बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
  • यूरोपीय देश फ्रांस में 1970 में आये बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत।
  • अमेरिका ने 1980 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने 1992 में इस्तीफा दिया।
  • अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका 1999 में अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
  • दक्षिण कोरिया में 2002 को एक विमान दुर्घटना में 120 यात्रियों की मौत।
  • भारत ने 2004 में रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 में मात दी।
  • लंदन में 2008 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।
  • ईरान में 2013 को आये एक भूकंप से 37 लोगों की मौत हो गयी।

16 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म 1889 को हुआ।
  • एक भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाईक का 1934 में जन्म।
  • भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का 1978 में जन्म।

16 अप्रैल को हुए निधन

  • 1961 में प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन।
  • 1966 में भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
  • 2011 में महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन।
LIVE TV