Today’s History 14 February: जानिए 14 फरवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

14 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • शाहजहाँ 1628 में आगरा की गद्दी पर बैठा।
  • भारत के पहले होमयोपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1881 में कोलकाता में हुईं।
  • काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा 1979 में हत्या।
  • भोपाल गैस कांड की जिम्‍मेदारी यूनियन कार्बाइड 1989 में सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई थी।
  • बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग 1990 में विमान दुर्घटना में मारे गये।
  • भारतीय क्रिकेट ख़िलाड़ी कपिल देव ने 1993 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया
  • इम्फाल में 1999 में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
  • अल सल्वाडोर में 14 फरवरी साल 2001 में भीषण भूकंप आया, जिसके करीब 225 लोग मारे गए।
  • उमर शेख़ ने 2002 में कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
  • दुनिया भर में वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब को 2005 में एक्टिवेट किया गया था।
  • न्यायाधीशों के विरोध में 2006 में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
  • 2007 में मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।
  • नैया मसूद को 2008 में उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का ‘सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया गया।
  • 14 फरवरी 2008 में ही सिद्धार्थ सिंहा की लघु भोजपुरी फिल्म उधेड़बुन को पुरस्कृत किया गया।
  • सानिया मिर्ज़ा ने 2009 में पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।

14 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

  • मुग़ल साम्राज्य के सम्राट बाबर का जन्म 1483 में हुआ।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का जन्म 1925 में हुआ।
  • खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का जन्‍म 1933 में हुआ था।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक कमला प्रसाद का जन्‍म 1938 में हुआ था।
  • भारतीय जनता पार्टी की महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्‍म 1952 में हुआ था।
  • भारतीय अभिनेत्री सकीना जाफ़री का जन्‍म 1962 में हुआ था।

14 फरवरी को हुए निधन

  • 1964 में भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का निधन हुआ था।
  • 1975 में मशहूर लेखक सर पेल्‍हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ था।
  • 2005 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार विद्यानिवास मिश्र का निधन हुआ था।
  • 14 फरवरी साल 2007 में भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामचरण शुक्ल का निधन।
  • 14 फरवरी, 2017 में भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री बी.बी. भट्टाचार्य का निधन।
LIVE TV