Today’s History 12 July: जानिए 12 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

12 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त 1949 में हटाया गया।
  • अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने 1957 में बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
  • भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना 1960 में हुई।
  • अलकनंदा नदी में 1970 को आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
  • आज ही के दिन 1973 में अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  • दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर 1989 को खोला गया।
  • रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1990 में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
  • जापान में 1993 को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
  • फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 1994 में 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
  • 1.7 अरब लोगों ने 1998 में फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
  • 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने 1998 में ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा 2001 में प्रारम्भ हुई।
  • उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर 2003 में बातचीत के लिए सहमत।
  • मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने 2005में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
  • इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर 2006 में हमला किया।

12 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 1895 को हुआ था।
  • क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का 1965 को जन्म हुआ।
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म 1982 को हुआ था।

12 जुलाई को हुए निधन

  • प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन 1982 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन 1999 को हुआ था।
  • विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन 2012 को हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन 2013 को हुआ था।
LIVE TV