Today’s History 12 April : जानिए 12 अप्रैल को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

  • भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 1978 में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
  • अंतरिक्ष यान कोलंबिया 1981 में पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
  • सन 1991 में खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
  • हैदराबाद के हुसैन सागर झील में 1992 में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
  • गिरिजा प्रसाद कोइराला 1998 में नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 2006 में 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।
  • पाकिस्तान ने 2007 में ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2008 में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
  • जिम्बाब्वे ने 2009 में अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
  • लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में 2010 में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
  • फ्रांस की सीनेट ने 2013 में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
  • मशहूर गीतकार गुलज़ार को 2014 में वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का 1943 में जन्म।
  • प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का 1954 में जन्म।
  • अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का 1981 में जन्म।

12 अप्रैल को हुए निधन

  • 1978 में एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन।
  • 2006 में महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन।
LIVE TV