Today’s History 10 July: जानिए 10 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

10 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 1944 में यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
  • मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
  • भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मुंबई में जन्म 1949 में हुआ। उनके नाम 125 टेस्ट में 34 शतकों के साथ 10122 रन हैं। 108 वनडे में उन्होंने 3092 रन बनाए।
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत 1965 में हुई।
  • वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का 1966 में महाराष्ट्र के नासिक जिले से निर्माण शुरू।
  • इजरायल ने 1967 में छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।
  • मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का 1972 में जलावतरण हुआ।
  • उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
  • भारत ने 1986 में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
  • फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को 1997 में राजनीतिक अधिकार मिला।
  • नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि 2001 में चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
  • भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर 2005 में हस्ताक्षर।
  • भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 2008 में ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • केन्द्र सरकार ने 2008 में तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
  • 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 2008 को ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में 2015 को मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
  • अमरनाथ यात्रा पर 2017 में हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

10 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म 1949 में हुआ।
प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में हुआ।
भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म 1981 में हुआ था।

10 जुलाई को हुए निधन

आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन 1957 में हुआ था।
हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन 1987 में हुआ था।
प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन 2014 में हुआ था।

LIVE TV