Today’s History 09 March: जानिए 09 मार्च को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

09 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • जापान ने 1860 में पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।
  • 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को 1861 में शामिल किया गया।
  • जर्मनी ने 1916 में पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • रूसी बोल्शेविक पार्टी 1918 में कम्युनिट पार्टी बनी।
  • दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने 1959 में न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी।
  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का 1994 में निधन।
  • भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को 1999 में सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।
  • पाकिस्तान ने 2004 में 2000 किमी। की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
  • थाक्सिन शिनवात्रा 2005 में दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
  • ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर 2007 में क़ानूनी कामयाबी मिली।
  • गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने 2008 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

09 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का 1915 में जन्म।
  • भारतीय राजनेता और लेखक कर्ण सिंह का 1931 में जन्म।
  • मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का 1951 में जन्म।
  • भारतीय लेखक शशि थरूर का 1956 में जन्म।
  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल का 1985 में जन्म।
  • भारतीय बाल कलाकार दरशील सफ़ारी का 1996 में जन्म।

09 मार्च को हुए निधन

  • प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का 1941 में निधन।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का 1971 में निधन।
  • भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का 1994 में निधन।
  • मद्रास विधान सभा के सदस्य बी. जी. रेड्डी का 1997 में निधन।
  • हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का 2012 में निधन।
LIVE TV