Today’s History 08 July: जानिए 08 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

08 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट 1918 में प्रकाशित की गई।
  • प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1954 में विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
  • दक्षिण अफ़्रीका में 2002 को अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
  • सूडान एयरवेज का विमान 2003 में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार सभी 116 यात्रियों की मौत हुई।
  • ईरान में 2003 को सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई।
  • जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर 2005 में समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
  • पेरिस की सरकार ने 2008 में बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
  • असम में भयावह बाढ़ ने 2012 में विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
  • अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में 2012 को कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई।
  • मिस्त्र की राजधानी काहिरा में 2013 में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।
  • जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने 2014 के विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

08 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) ज्योति बसु का जन्म 1914 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म 1937 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार) नीतु सिंह का जन्म 1958 में हुआ।
  • भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान सौरव गांगुली का जन्म 1972 में हुआ।

08 जुलाई को हुए निधन

  • मुहम्मद अली जिन्ना की बहन फातिमा जिन्ना का निधन 1967 में हुआ।
  • अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने 30 युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते एलिज़ाबेथ रायन का निधन 1979 में हुआ।
  • उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन 1994 में हुआ था।
  • भारत के नवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का निधन 2007 में हुआ।
LIVE TV