Today’s History 04 July: जानिए 04 जुलाई को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

04 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
  • मीर जाफर के बेटे मिरान की 1760 में गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
  • पर्शिया ने 1778 में अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1789 में पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
  • अमेरिका ने 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
  • ब्रिटेन में 1838 को हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत हुई।
  • मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैड का प्रकाशन 1865 में हुआ।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
  • स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
  • कनाडा की पहली अंतरमहाद्यीपीय ट्रेन 1886 में ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
  • न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
  • इडाहो 1890 में अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
  • इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 में लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • बर्दुन का युद्ध 1914 में समाप्त हुआ।
  • लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण 1928 में हुआ।
  • लियो जिलार्ड ने 1934 में परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
  • द्वीप समूह फिलीपीन को 1946 में अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1952 में प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
  • वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद 1968 में युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
  • 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज 1970 को स्पेन में लापता हो गया।
  • अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन 1971 में अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
  • दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरू हुआ।
  • मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में 1990 को भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन 1996 में पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • अमेरिकी यान 1997 में ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
  • चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने 1998 में विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • पेस और भूपति ने 1999 में विंबल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
  • महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
  • वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम 2007 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने 2010 में एक प्रोफ़ेसर पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
  • वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।

04 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म 1883 में हुआ।
  • प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 1897 में हुआ था।
  • भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 1898 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म 1916 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता सुशील कुमार का जन्म 1945 में हुआ था।
  • टेनिस खिलाड़ी पाम श्राइवर का जन्म 1962 में हुआ

04 जुलाई को हुए निधन

  • फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन 1848 में हुआ। जिन्होने फ़्रांसीसी साहित्य की सराहनीय सेवा की है।
  • साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी स्वामी विवेकानन्द का निधन 1902 में हुआ था।
  • अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन 1904 में हुआ था।
  • राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेकैय्या का निधन 1963 में हुआ था।
  • बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 1982 में हुआ था।
  • गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन 2006 में हुआ था।
LIVE TV