Today’s History 04 August: जानिए 04 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

04 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने 1914 में बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने 1915 में वारसॉ पर क़ब्ज़ा कर लिया।
  • यूरोपीय देश बेल्जियम में 1930 को बाल मजदूर कानून बनाया गया।
  • भारत शासन अधिनियम 1935 को महारानी की स्वीकृति मिली।
  • जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्‍थापना 1947 में की गई।
  • पाकिस्तानी सरकार ने 1954 में हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
  • भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ में 1956 को शुरू हुआ।
  • दक्षिणी चीन में 1964 को टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्ध के दौरान अमरीका को पराजय हुई। अमरीका ने इसी बहाने उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ कर दिया।
  • विश्व के सबसे लम्बे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण 1967 में हुआ।
  • अमरीका ने 1967 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • मोहम्मद ख़ातेमी 1997 में ईरान के राष्ट्रपति बने।
  • चीन ने 1999 में अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।
  • रूस व उत्तरी कोरिया में 2001 को सामरिक समझौता हुआ।
  • ‘नासा’ ने 2004 में एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को ‘कल्पना चावला’ नाम दिया।
  • नासा ने 2007 में मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमरीकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
  • सरकार ने 2008 में भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

04 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म 1929 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर नरेन तमहाने का जन्म 1931 को हुआ था।
  • अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44 वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा का जन्म 1961 को हुआ था।

04 अगस्त को हुए निधन

  • भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का निधन 1937 को हुआ था।
  • उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन 2006 को हुआ था।
LIVE TV