Today’s History 02 August: जानिए 02 अगस्त को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

02 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1939 में परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
  • श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा 1970 में भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
  • अमेरिका में 1985 को जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
  • विश्वनाथ आनंद 1987 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
  • ईराक द्वारा कुवैत पर 1990 को अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
  • चीन ने 1999 में लम्बी दूरी (8000 किमी।) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
  • पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को 2001 में मंजूरी दी।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2003 में लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
  • अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने 2004 में रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।
  • जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में 2007 को सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने 2008 में हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
  • पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 2010 को मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
  • तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को 2010 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
  • एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में 2013 को चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।

02 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का जन्म 2 अगस्त 1878 को हुआ था।
  • गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का जन्म 1956 में हुआ।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरशद अयूब का जन्म 1958 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर एम.वी.श्रीधर का जन्म 1966 को हुआ था।

02 अगस्त को हुए निधन

  • हिंदी चलचित्र अभिनेता, गायक, (दहेज) करन दीवान का निधन 1979में हुआ।
  • पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का निधन 1980 में हुआ।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल देवेन्द्र नाथ द्विवेदी का निधन 2009 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता कमल कपूर का निधन 2010 को हुआ था।
LIVE TV