Today History: मुलायम सिंह का जन्मदिन आज,जानें आज का इतिहास

22 नवंबर कुछ प्रमुख घटनाएं

1.ढाका की अदालत में बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने 22 नवंबर, 1998 को आत्मसमर्पण किया था।

2.पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध 22 नवंबर, 2000 को लगाया गया था।

3.मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में 22 नवंबर, 2002 को नाइजीरिया में दंगे भड़के थे, जिसमें सैंकड़ों लोग मारे गए थे।

4. हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को 22 नवंबर, 2005 को 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया था।

22 नवंबर में इनका होता है जन्मदिन

1.रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म 22 नवंबर, 1830 को हुआ था।

2.भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म 22 नवंबर, 1864 को हुआ था।

3.भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म 22 नवंबर, 1899 को हुआ था।

4.उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर, 1939 को हुआ था।

5.नौकायन में प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म 22 नवंबर, 1963 को हुआ था।

22 नवंबर में इनकी होती है पुण्यतिथि

1.संयुक्त राज्य अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ॰ केनेडी का निधन 22 नवंबर, 1963 को हुआ था।

2.प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन 22 नवंबर, 1967 को हुआ था।

3.मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रख चुके राम नरेश यादव का निधन 22 नवंबर, 2016 को हुआ था।

4.हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन 22 नवंबर, 2016 को हुआ था।

LIVE TV