फिर से रोमांचक सफर पर निकलेगा ‘टाइटैनिक’ करिए बस कुछ दिन का इंतजार

ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि अभी हाल में ही मुम्बई से गोवा तक की क्रूज का सफर शुरू हुआ है। लोग इस क्रूज पर सफर करने के लिए काफी उत्साहित हैं पर अगर आपको उसी 100 साल पुराने टूबे हुए टाइटैनिक के जैक और रोज बनना है और जहाज के किनारे पर अपने साथी के साथ ‘Every Night ln My Dreams’  गाना गाना है तो आपका इंतजार अब यहीं खत्म होता है। क्योंकि खबरों की मानें तो टाइटैनिक  नाम का जहाज फिर उसी सफर पर निकलेगा।

टाइटैनिक

आपको जानकर काफी खुशी होगी कि आज 100 बाद इसी नाम से एक जहाज तैयार किया जा रहा है। जो जल्द ही पानी की लहरों में गोते लगाते नजर आएगा। माना जा रहा है कि यह जहाज साल 2022 तक तैयार हो जाएगा।

टाइटैनिक

सबसे बड़ी बात यह है कि यह जहाज भी पहले वाले जहाज की तर्ज पर बनाया जा रहा है। यह जहाज फिर से उतने ही मुसाफिरों को लेकर अपने सफर को तय करेंगा जितने की 1912 में थे। आपको बता दें पहले सफर में करीब 2400 यात्री और कुल 900 कर्मचारी थे।

सऊदी अरब का बेलआउट पैकेज बड़ी राहत : इमरान खान

वहीं, जहाज के केबिन से लेकर बाकी की तमाम चीज़ों को भी उसी तर्ज पर डिज़ाइन किया गया है जिस तर्ज पर पहला जहाज किया गया था। हालांकि, इसकी खुरक्षा से जुड़े फीचरों में भारी बदलाव किया गया है। इसके तहत इसमें लाइफ बोट्स की संख्या बढ़ाई गई है और सेफ्टी फीचर बिल्कुल नए हैं जिससे आइसबर्ग का पता काफी पहले ही लग जाए।

टाइटैनिक

 

यह जहाज काफी समय से खर्च को लेकर अटक हुआ था। इस प्रोजक्ट की जिम्मेदारी चीन और ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ब्लू स्टार को सौंपी गई है। खबरों की मानें तो इस जहाज को बनाने का खर्चा कुल 500 मिलियन डॉलर (36,63,75,00,000 रुपए) है।

पूर्व राष्ट्रपतियों के कार्यालयों में भेजे गए संदिग्ध पैकेटों की जांच जारी : ट्रंप

इस जहाज का रूट दुबई से इंग्लैंड के साउथेम्पटन और फिर वहां से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का होगा। वहीं, इसकी टिकट की बुकिंग भी पहले जहाज की बुकिंग के तर्ज पर ही होगी।

 

 

LIVE TV