
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप रविवार को भारत के निजी दौरे पर पहुंच रही हैं। उनके दौरे का सबसे प्रमुख पड़ाव आगरा का विश्व प्रसिद्ध ताजमहल होगा।
कार्यक्रम के अनुसार, टिफनी सबसे पहले दिल्ली पहुंचेंगी और वहां से चार्टर्ड विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट उतरेंगी। रविवार सुबह वे ताजमहल पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक इस ऐतिहासिक स्मारक का दीदार करेंगी।
टिफनी के आगमन को देखते हुए आगरा प्रशासन, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक पूरे रूट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। ताजमहल भ्रमण के बाद टिफनी राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना होंगी।



