Lucknow: रामजन्म भूमि मामले के रिटायर्ड जज को जान से मारने की धमकी

रामजन्म भूमि मामले में विशेष न्यायाधीश पद से रिटायर हुए जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को जाने से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी फोन पर मिली है।उन्हें फोन पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं। धमकी मिलने के बाद रिटायर्ड जज ने पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गोमतीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। धमकी मिलने के बाद उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ: रि. जज को मिली जान से मारने की धमकी, बाबरी केस की कर चुके हैं सुनवाई

बता दें कि गोमतीनगर के विरामखंड पांच निवासी जज सेठ शैलेंद्र नाथ टंडन को शुक्रवार देर रात अज्ञात नंबर से फोन किया गया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फिर उसी नंबर से मैसेज भी भेजे गए। इंस्पेक्टर गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन किया गया था, उसके फर्जी आईडी से खरीदे जाने की जानकारी मिली है। सर्विलांस सेल की मदद से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें-Attempted To Kill Sadhu : गाजियाबाद में साधु पर हमला, हालत गंभीर

LIVE TV