रोजमर्रा के तनाव को चुटकियों में खत्म करके आपको पहुंचाएगा सुकून ये अनोखा एप

ब्रीथ एप आपको रिलैक्स महसूस कराने के साथ ही दिमाग को शांत रखने में मदद करेगा। यानी इस एप की मदद से आप रोजाना होने वाले स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।

रोजमर्रा के तनाव को चुटकियों में खत्म करके आपको पहुंचाएगा सुकून ये अनोखा एप

यह एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देगा कि आपको कब ब्रीथ की आवश्यकता है। साथ ही आप इसमें कस्मटाइज भी कर सकते हैं कि आपको कितनी देर तक डीप ब्रीथिंग की आवश्यकता है।

इस एप का इस्तेमाल करना भी आसान है। इसमें आपको ब्रीदिंग का तरीका भी बहुत अच्छी तरह से बताया गया है। आपको केवल आंखें बंद करके लंबी सांसें लेनी है। ताकि आपका दिमाग शांत रहे और आप रिलैक्स महसूस कर सकें। इसमें एक मिनट से पांच मिनट तक के एक्सरसाइज हैं। इसकी खासियत है कि इसे उपयोग करने के लिए आपको समय या जगह का चयन करने की आवश्यकता नहीं है।

इसका उपयोग आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस एप के जरिए आप अपनी हार्ट रेट को भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको कितनी हार्ट रेट पर आपको डीप ब्रीथिंग की आवश्यकता है।

मेड़िकल स्टोर में चल रहा था काला धंधा, बाप बेटा गिरफ्तार

आप रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए ब्रीथ रिमाइंडर सेशन भी सेट कर सकते हैं। इस एप में आपको उपयोग के बाद फीडबैक भी प्राप्त होगा। जिसमें आप जान सकते हैं कि ब्रीथ एप के उपयोग से आपको कितना रिलैक्स मिला है।

रोहतास अपार्टमेंट की 7 वी मंजिल पर लगी आग, धू धू कर जला फ्लैट में रखा सामान
यह IOS डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इसे एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आइफोन, आइपैड, आइपॉड आदि के लिए कर सकते हैं। Android पर यह ऐप तो नहीं लेकिन इससे मिलते जुलते फीचर्स वाली कई एप्‍स उपलब्‍ध हैं, जिनमें Stop, Breathe & Think ऐप काफी पॉपुलर है।

LIVE TV